‘ब्लैक स्पौटस’ पर डी. सी. की हिदायतें

कहा, बेकार नहीं जानी चाहिए किसी राहगीर की जान

by TheUnmuteHindi
‘ब्लैक स्पौटस’ पर डी.सी. की हिदायतें

‘ब्लैक स्पौटस’ पर डी.सी. की हिदायतें
– कहा, बेकार नहीं जानी चाहिए किसी राहगीर की जान
पटियाला :पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने आज यहां जिला सडक़ सुरक्षा कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हिदायत की है कि सडक़ों पर हादसों वाले बने ‘ब्लैक स्पौटस’ के कारण किसी राहगीर की कीमती जान बेकार नहीं जानी चाहिए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट विभाग समेत सडक़ों का रख-रखाव करते अलग- अलग विभागों, और ट्रैफिक पुलिस को हिदायत की कि सडक़ों पर हादसे होने वाली जगह, जिनको ब्लौक स्पौट कहा जाता है, यह बदलते रहते हैं, इसलिए ऐसे जगह की लगातार पहचान करके इनको ठीक करने की कार्रवाई मं कोई लापरवाही ना की जाए।
डिप्टी कमिश्नर ने समूह एस.डी.एमज को कहा कि वह अपनी सब-डिवीजनों में शहरों की अंदरूनी सडक़ों समेत गांवों की सडक़ों का मुआयना करें और हादसों वाले स्थानों की पहचान करके इनकी मरम्मत के लिए कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि राहगीरों को सुरक्षित और हादसे रहित सडक़ें मिले, क्योंकि हादसों के कारण मानवीय जानें गंवाने वालों के परिवारों को कभी न पूरा होने वाला घाटा पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग की लापरवाही के कारण कोई हादसा घटता है तो इस की जिम्मेदारी सम्बन्धित विभाग या एजेंसी की होगी।
इस मीटिंग में ए.डी.सी. (ज) ईशा सिंगल, क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अफसर नमन मडक़न, पीडीए के एसीए जशनप्रीत कौर, समूह एस.डी.एमज, एन.जी.ओ. हर्ष ब्लड डोनर्ज सोसायटी के मैंबर, लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे, पंजाब मंडी बोर्ड, नगर निगम और पी. डी. ए. नगर निगम, जंगलात, शिक्षा विभाग आदि विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

You may also like