DC vs MI: दिल्ली की सीजन में पहली हार, मुंबई ने 12 रनों से हराया

by Manu
DC vs MI

DC vs MI Match Result: मुंबई इंडियंस ने अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को हराने वाली पहली टीम बन गई। दिल्ली, जिसने अपने पिछले सभी चार मैच आसानी से जीते थे, उन्हे पहली हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, लगातार दो हार के बाद मुंबई के लिए यह जीत काफी अहम साबित हुई है।मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हैं। मैच का अंतिम चरण अत्यंत नाटकीय रहा, जिसमें मुंबई के क्षेत्ररक्षकों ने 19वें ओवर में रन-आउट की हैट्रिक बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

DC vs MI: मुंबई इंडियंस की शानदार बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले किया। मुंबई इंडियंस ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और महज 33 गेंदों पर 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में कई रोमांचक शॉट लगाए। सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने भी आक्रामक शुरुआत की और सिर्फ 26 गेंदों पर 41 रन बनाए।

पारी के अंतिम चरण में नमन धीर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मात्र 17 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। इन पारियों की मदद से मुंबई 200 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव सबसे प्रभावशाली गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए। स्पिनर विप्रज निगम को भी 2 विकेट मिले, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 41 रन दे दिए। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क इस मैच में महंगे साबित हुए और 3 ओवर में 43 रन दे दिए।

दिल्ली कैपिटल्स की अच्छी शुरुआत

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी अच्छी रही। हालाँकि, मुंबई के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा। मुंबई के स्पिनर कर्ण शर्मा और मिशेल सेंटनर ने दिल्ली के मध्यक्रम पर अंकुश लगाया। कर्ण शर्मा ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जबकि सेंटनर ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया। तेज गेंदबाज दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने भी 1-1 विकेट लेकर टीम की मदद की।

ये भी देखे: LSG बनाम GT पिच रिपोर्ट, जाने लखनऊ में बारिश सम्भावना कितनी है?

You may also like