3
चंडीगढ़, 09 अप्रैल 2026: गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए कार्रवाई की गई है।
आईपीएल ने गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ रोमांचक मुकाबला मात्र एक रन से अपने नाम किया था। यह गुजरात की इस सीजन की पहली जीत है, लेकिन मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगने से टीम को झटका लगा है।
आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 14वें मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।
ये भी देखे: GT vs DC पिच रिपोर्ट, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है माहा मुकाबला