उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान

by Manu
उत्तराखंड पंचायत चुनाव

देहरादून, 21 जून 2025: Uttarakhand Panchayat Election 2025: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की है। यह चुनाव हरिद्वार जिले को छोड़कर बाकी 12 जिलों में दो चरणों में संपन्न होंगे, जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान होगा। कुल 66,418 पदों पर चुनाव होंगे, जिनमें 7,499 ग्राम प्रधान, 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य, और 358 जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं।

23 जून 2025: जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विस्तृत अधिसूचना जारी।

25-28 जून 2025: नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथियां।

29 जून-1 जुलाई 2025: नामांकन पत्रों की जांच।

2 जुलाई 2025: नाम वापसी की अंतिम तिथि।

पहला चरण

3 जुलाई 2025: चुनाव चिन्ह (सिंबल) आवंटन।

10 जुलाई 2025: मतदान।

दूसरा चरण

8 जुलाई 2025: चुनाव चिन्ह आवंटन।

15 जुलाई 2025: मतदान।

18 जुलाई 2025: दोनों चरणों की मतगणना।

लगभग 47.70 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 8,276 मतदान केंद्र और 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं। वही 12 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिसूचना जारी होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है।

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए 55 सामान्य प्रेक्षक तैनात किए जाएंगे। शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 18001804280 जारी किया गया है।

ये भी देखे: Delhi MCD Elections 2025: भाजपा पार्षद राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली के नए मेयर

You may also like