डलेवाल का मरन व्रत 72वें दिन में : वीडियो जारी कर 12 को बढ़ चढक़र पहुंचने की किसानों को अपील की
महा पंचायत दौरान लोगों के दर्शनों के साथ मिलेगी ऊर्जा : डलेवाल
पटियाला, 6 फरवरी : दाता ङ्क्षसह वाला खनौरी किसान मोर्चा पर मरन व्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल का मरन व्रत आज जहां 72वें दिन जारी रहा, वहां डलेवाल ने एक वीडियो जारी करते हुए खनौरी किसान मोर्चा में अपने खेतों में से पवित्र जल लेकर पहुचे हरियाणा के किसानों का धन्यवाद किया।
उन्होंने किसानां को अपील की कि 12 फरवरी को किसान आंदोलन का 1 साल पूरा होने पर दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर आयोजित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे ताकि उन सब के दर्शन कर के उन्हें नई ऊर्जा मिल सके जिस से वह 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली मीटिंग में शामिल होकर किसानों का पक्ष मजबूती से रख सकें। बता दें कि 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे पर होने वाली महापंचायत के लिए राजस्थान के किसान गाँव-गाँव में जाकर जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।
किसानों ने प्रधान मंत्री मोदी के संसद में कर्ज माफी बारे दिए बयान की तीखी निंदा की
– सरकार अपने वादों से मुकर रही है : सरवन पंधेर
शंभू बार्डर पर आज किसानों ने किसान नेता सरवन सिंह पंधैर के नेतृत्व में प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी के संसद में कर्ज मुआफी बारे दिए बयान पर तीखी निंदा करते जोरदार नारेबाजी की। इस मौके किसान नेता सरवन सिंह पंधैर इसको निराशानजक बताते कहा कि सरकार अपने वादों से मुकर रही है। किसान 13 फरवरी को संभू सरहद पर अपने आंदोलन के एक साल पूरा होने पर एक विशाल रैली की योजना बना रहे हैं। इसकी पहली वर्षगांठ पर एक विशाल रैली की जायेगी, जिस में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेस और राजस्थान के किसान बढ़ चढक़र शामिल होंगे। पंधेर ने कहा कि बजट सैशन दौरान राजस्थान के संसद मैंबर हनुमान बैनीवाल की तरफ से किसानों के कर्जे मुआफ करने बारे सवाल उठाया गया था, जिसके जवाब में केंद्र ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है, यह 2014 में सरकार बनाने से पहले भाजपा द्वारा किये अपने वादों से यू टर्न है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
डलेवाल का मरन व्रत 72वें दिन में : वीडियो जारी कर 12 को बढ़ चढक़र पहुंचने की किसानों को अपील की
महा पंचायत दौरान लोगों के दर्शनों के साथ मिलेगी ऊर्जा : डलेवाल
60