डलेवाल का मरन व्रत 70वें दिन में : महा पंचायतों के लिए किसानों ने की तैयारियां
– किसान विरोधी बजट पेश करके केंद्र ने किसानों के जख्मों पर नमक छिडक़ा
पटियाला, 4 फरवरी : खनौरी किसान मोर्चा पर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के प्रधान जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल का मरन व्रत आज 70वें दिन भी जारी रहा तथा उनके हालात चिंताजनक हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक भारत व किसान मजदूर मोर्चा दोनों फोर्मांे की शंभू मोर्चा पर कल देर रात मीटिंग हुई, जिसमें किसानों और मजदूरों की केंद्र सरकार द्वारा मांनी हुई मांगों को लेकर 13 फरवरी 2024 से चल रहे आंदोलन के एक साल पूरा होने पर 11 फरवरी को रतनपुरा, 12 फरवरी को खनौरी एवं 13 फरवरी को शंभू पर होने वाली किसान महापंचायतों के लिए विचार चर्चा की गई। किसान महापंचायतों की व्यवस्थाओं से संबंधित दायित्वों एवं मोर्चे की आगामी रणनीति एवं भावी कार्यक्रमों के संबंध में भी चर्चा की गई। किसान नेताओं ने कहा कि 14 फरवरी को सरकार के साथ होने वाली मीटिंग के लिए संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा दोनों फार्मो की जल्द ही दोबारा मीटिंग होगी और उस बैठक में सरकार के साथ बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल के नाम तय किए जाएंगे। किसान नेताओं ने बताया कि 11 फरवरी को रतनपुरा मोर्चे पर होने वाली महापंचायत में जाने के लिए मोर्चों द्वारा पंजाब और हरियाणा के रतनपुरा बॉर्डर के साथ लगते इलाकों में बैठकें कर ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। 11 तारीख को बड़ी संख्या में किसान रतनपुरा (राजस्थान) में महापंचायत में पहुंचेंगे।
डलेवाल का मरन व्रत 70वें दिन में : महा पंचायतों के लिए किसानों ने की तैयारियां
किसान विरोधी बजट पेश करके केंद्र ने किसानों के जख्मों पर नमक छिडक़ा
57