चंडीगढ़, 12 अप्रैल 2025: पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी शनिवार को पंजाब कांग्रेस में वापस लौट आए है। कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने उनका पार्टी मे स्वागत किया।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इसकी जानकारी दी। वडिंग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “छोटे भाई दलवीर सिंह गोल्डी का पार्टी में दिल से स्वागत है। वह आज भूपेश बघेल और विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल हुए।”
बता दे कि बघेल दो दिन के पंजाब दौरे पर हैं और वह पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें कर रहे हैं।
दलबीर सिंह गोल्डी ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की थी। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में संगरूर सीट से टिकट न मिलने पर उन्होंने AAP से इस्तीफा दे दिया था। कुछ महीनों बाद वह AAP से भी अलग हो गए।
गोल्डी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में धुरी सीट से AAP के भगवंत मान के खिलाफ और 2022 के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में हिस्सा लिया था, लेकिन दोनों में उन्हें हार मिली। इससे पहले, 2017 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर धुरी विधानसभा सीट जीती थी।
ये भी देखे: PUNJAB BREAKING: सुखबीर बादल बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष