डबवाली पुलिस ने राहुल फाजिलपुरिया के घर पर फायरिंग करने वाले दो शूटर को किया गिरफ्तार

by Manu
डबवाली पुलिस

सिरसा, 25 नवंबर 2025: हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के घर पर गोली चलाने वाले दोनों शूटर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। डबवाली पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने खुलासा किया कि यही दोनों बदमाश गुरुग्राम में एमएंडआर बिल्डर के दफ्तर पर और करनाल की अल्फा सिटी में सागा म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर भी फायरिंग कर चुके हैं।

यह कामयाबी हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत मिली है। दोनों बदमाश 20-20 हजार रुपये के इनामी थे।

एसपी डबवाली निकिता खट्टर ने बताया कि ऑपरेशन में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों के वांछितों को पकड़ा जा रहा है। सीआईए कालांवाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों कुख्यातों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पूछताछ में इनके गैंग और बाकी वारदातों का भी पता लगाया जा रहा है।

ये भी देखें: हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में दर्ज हुई FIR, जांच शुरू

You may also like