खरड़ लांडरां रोड पर एक रिहायशी सोसाइटी में सिलेंडर विस्फोट से दहशत, दो लोग झुलसे

by Manu
सिलेंडर ब्लास्ट

खरड़, 30 अगस्त 2025: खरड़ लांडरां रोड पर स्थित एक रिहायशी सोसाइटी में आज तड़के एक फ्लैट में सिलेंडर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे से पूरा फ्लैट हिल गया और आसपास के लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर भागने लगे। इस सिलेंडर विस्फोट में दो लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 4 बजे सोसाइटी के टावर 5 में फ्लैट नंबर 323/3 में हुई। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि सोसाइटी में दहशत फैल गई। फ्लैट के रहवासियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल, घायलों का इलाज चल रहा है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी देखे: लुधियाना के राजीव गांधी कालोनी में सिलेंडर ब्लास्ट, एक परिवार गंभीर रूप से झुलसा

You may also like