चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, दो मछुआरों की समुद्र में मौत

by Manu
चक्रवात

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर 2025: मोंथा नाम के इस चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। इस चक्रवात की आशंका के चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। सात राज्य आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, बंगाल, केरल, तेलंगाना और झारखंड इस चक्रवात की जद में हैं.

मौसम विभाग ने चक्रवात मोंथा से सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाले राज्यों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 28 और 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है और तटीय इलाकों में 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलने की भी संभावना जताई है।

मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

इस चक्रवात के चलते इन सभी सात राज्यों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। केरल तट पर एक मछुआरे की मौत हो गई। बंगाल के एक मछुआरे की भी बीच समुद्र में मौत हो गई। इन राज्यों के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। तटीय इलाकों के गांवों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

चक्रवात की निगरानी के लिए आंध्र प्रदेश में लगभग 75 ड्रोन तैनात किए गए हैं। बचाव दल भी तैयार रखे गए हैं। चक्रवात के तमिलनाडु और केरल की ओर बढ़ने की संभावना को देखते हुए, इन राज्यों में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को भी तैनात किया गया है।

ये भी देखे: यूपी में मंगलवार को होगी जमकर बारिश, 22 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

You may also like