Cyber Fraud: डेटिंग ऐप ‘हिंग एक्स’ पर ठगी, युवती से 1.35 लाख रुपये लूटे

by Manu
ठगी

चंडीगढ़, 28 नवंबर 2025: डेटिंग ऐप्स अब ठगों का नया अड्डा बन गए हैं। साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है जिसमें सेक्टर-52 की रहने वाली युवती नित्या तोमर को डेटिंग ऐप ‘हिंग एक्स’ पर फर्जी प्रोफाइल से ठगा गया।

पीड़िता ने बताया कि उसे ऐप पर एक लड़के ने मैसेज किया। बातचीत शुरू हुई और कुछ ही दिनों में वह उसे प्यार का झांसा देकर भावुक कर लिया। पहले छोटी-छोटी रकम मांगी, फिर इमरजेंसी बताकर कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए। कुल मिलाकर 1 लाख 35 हजार 800 रुपये लूट लिए गए। जब युवती को शक हुआ तो उसने ब्लॉक कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस ने शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (ठगी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही IT एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।

साइबर पुलिस ने बताया कि ऐसे ठग ज्यादातर फेक फोटो और विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करते हैं। पैसा UPI, बैंक ट्रांसफर या गिफ्ट कार्ड्स से मंगवाते हैं। जैसे ही पैसा आता है, ब्लॉक कर देते हैं।

ये भी देखे: मानेसर में साइबर ठगी, आपत्तिजनक वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल, 73 हजार रुपये ठगे

You may also like