लखनऊ में रिटायर्ड IAS से साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट के जरिए 12 लाख रुपये लूटे

by Manu
डिजिटल अरेस्ट

लखनऊ, 09 सितंबर 2025: लखनऊ में साइबर अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिटायर्ड IAS अधिकारी कृपा शंकर गौतम को साइबर ठगों ने निशाना बनाया। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर गौतम को डिजिटल अरेस्ट में रखा और उनसे 12 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में लखनऊ के साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की गई है।

कृपा शंकर गौतम केंद्रीय मंत्रालय से संयुक्त निदेशक के पद से रिटायर्ड हैं। उनको ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक फर्जी मामले में फंसाने का डर दिखाया। साइबर जालसाजों ने गौतम को दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा, जिस दौरान उन्हें धमकी दी गई कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डर और दबाव में आकर गौतम ने ठगों के बताए खातों में 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ठगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2) (किसी और के रूप में धोखाधड़ी), 318(4) (धोखाधड़ी), और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66-D के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी देखे: रिटायर्ड इंजीनियर से साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर 9.63 लाख रुपये की चपत

You may also like