साइबर ठगों ने महिला को बनाया निशाना, फेसबुक पर फर्जी ID से पोस्ट की अश्लील फोटो

by Manu
Cyber Crime

चंडीगढ़, 28 नवंबर 2025: साइबर अपराधियों ने अब महिलाओं को बदनाम करने का नया तरीका अपनाया है। फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनकी फोटो को एडिट कर अश्लील कंटेंट पोस्ट किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक युवती की फोटो का दुरुपयोग कर फेक आईडी बनाई गई।

पीड़िता ने बताया कि 22 नवंबर को फेसबुक ब्राउज करते वक्त उन्हें अपने ही नाम की एक फर्जी प्रोफाइल दिखी। उस पर उनकी असली फोटो का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक और एडिटेड तस्वीरें पोस्ट की गई थीं। इससे उनकी छवि को भारी नुकसान पहुंचा।

युवती ने तुरंत साइबर क्राइम ईस्ट थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही IT एक्ट की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फर्जी प्रोफाइल को ब्लॉक करवा दिया। अब आरोपी की तलाश और IP एड्रेस ट्रेस करने का काम चल रहा है। पुलिस का कहना है कि ज्यादातर ऐसे अपराधी फोटो को AI टूल्स से एडिट कर रहे हैं।

ये भी देखे: पंचकूला: हाईकोर्ट वकील से साइबर ठगी, फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर उड़ाए 82 हजार

You may also like