विपक्ष के आंदोलन को कुचलना लोकतंत्र के खिलाफ- सुखविंदर सिंह सुक्खू

by Manu
ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम सुक्खू

मंडी, 13 अगस्त 2025: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्य विपक्षी दल के आंदोलन को दबाना लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि संसद के अंदर और बाहर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों का स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में संविधान की रक्षा के लिए विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार ऐसा नहीं कर रही। उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष के सवालों के जवाब को तोड़-मरोड़कर पेश करना गलत है। कांग्रेस संगठन के गठन और मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान लेगा और उनकी अनुमति के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने हाल की प्राकृतिक आपदाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि इस बार बादल फटने की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। इस मुद्दे को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने उठाया है ताकि प्रभावित क्षेत्रों को सहायता मिल सके।

ये भी देखे: Mandi Cloudburst: सराज पहुंचे सीएम सुक्खू , बोले- ‘हर आपदा प्रभावित को मिलेगा घर..’

You may also like