CRPF Bus Accident: श्रीनगर में CRPF की बस नहर में गिरी, 7 जवान घायल

by Manu
CRPF Bus Accident

श्रीनगर, 21 फरवरी 2026: CRPF Bus Accident: श्रीनगर के बाहरी इलाके डगपोरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक बुलेटप्रूफ बंकर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर पास की नहर में गिर गया। इस दुर्घटना में CRPF के सात जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार हादसा तब हुआ जब वाहन डगपोरा रोड से गुजर रहा था। अचानक चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। बुलेटप्रूफ बंकर वाहन सड़क से उतरकर सीधे नहर में पलट गया। वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और नहर में काफी गहराई तक धंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और CRPF के अन्य जवानों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। नहर से वाहन को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी सात घायल जवानों को तुरंत निकालकर शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा ले जाया गया।

चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सभी जवानों को चोटें आई हैं लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।

ये भी देखे: Indian Army vehicle accident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वाहन सड़क से फिसलने से 4 जवान घायल

You may also like