मुंबई, 09 अक्तूबर 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी देकर फिरौती मांगी गई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान सिद्दीकी को धमकाने वाले आरोपी ने रिंकू सिंह से भी 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। आरोपी ने खुद को डी-कंपनी का सदस्य बताते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मोहम्मद दिलशाद नौशाद ने रिंकू के इवेंट मैनेजर को भी धमकी भरा ईमेल भेजा था। मुंबई पुलिस ने पहली बार ऐसी प्रत्यर्पण कार्रवाई करते हुए बिहार के दरभंगा निवासी 33 वर्षीय दिलशाद को त्रिनिदाद और टोबैगो से भारत लाई। जिशान सिद्दीकी मामले में भी यही आरोपी मुख्य संदिग्ध था। इसने डी-कंपनी के नाम से 10 करोड़ रुपये की मांग की थी।
क्राइम ब्रांच का कहना है कि ये गिरोह हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाता है।
ये भी देखे: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी अगले साल के लिए टली, जाने वजह