अदालत ने गैंगस्टर अनमोल बिश्रोई के भाई को गैर जमानती वारंट किया जारी
26 लोगों के खिलाफ जारी की थी चार्जशीट
मुंबई, 30 जनवरी : बाबा सिद्दीकी हत्या केस के मामले में अदालत ने गैंगस्टर लारेंस बिश्रोई के भाई अनमोल बिश्रोई को गेर जमानती वारंट जारी किया है। जानकारी के अनुसार मुंबई की एक विशेष अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी किया। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामलों के विशेष न्यायाधीश बीडी शेलके ने अपने आदेश में कहा कि अदालत का मानना है कि ‘वांछित आरोपी बिश्नोई फरार हो गया है या वह समन का पालन नहीं करेगा।’ न्यायाधीश ने कहा कि इसलिए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करना आवश्यक है। बता दें कि सुपरस्टार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी फायरिंग मामले में आरोपी है और फरार है. उसके खिलाफ उस मामले में भी नॉन बेलेबल वारंट जारी किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जांच करते हुए 26 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, सभी गिरफ्तार हो चुके हैं. इसके अलावा, तीन फरार आरोपियों, अनमोल बिश्नोई, जीशान अख्तर और शुभम लोनकर के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की गई है।
अदालत ने गैंगस्टर अनमोल बिश्रोई के भाई को गैर जमानती वारंट किया जारी
26 लोगों के खिलाफ जारी की थी चार्जशीट
68