वायनाड लोकसभा सीट पर गिनती जारी, प्रियंका आगे

by TheUnmuteHindi
वायनाड लोकसभा सीट पर गिनती जारी, प्रियंका आगे

वायनाड लोकसभा सीट पर गिनती जारी, प्रियंका आगे
वायनाड, 23 नवंबर : केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर गिनती जारी है तथा कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार शुरुआती मतगणना में कांग्रेस नीत यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी 35,000 से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रियंका 4,374 मतों से आगे हैं। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था। इसमें 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रियंका पहली बार चुनावी मैदान में हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने सत्यन मोकेरी को और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है। रुझानों में तेजी देखने को मिली रही है।

You may also like