27
चंडीगढ़, 27 सितंबर 2025: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 25 सितंबर को यहां हुए कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने पर चंडीगढ़ नगर निगम ने दो अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। निगम कमिश्नर ने उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया है। सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से एक सख्त संदेश है। हालांकि, सस्पेंड किए गए इन अधिकारियों के नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामला कार्यक्रम की सुरक्षा और मैनेजमेंट में हुई चूक से जुड़ा बताया जा रहा है।
निगम के अधिकारियों की यह कार्रवाई मंत्री के दौरे के दौरान हुई लापरवाही को लेकर की गई है। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में कुछ व्यवस्थागत खामियां उजागर हुईं, जिसके चलते कमिश्नर ने फौरन एक्शन लिया।
ये भी देखे: करनाल: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अनाज मंडी में किसानों की समस्याएं सुनी