कूलर बना मौत का कारण: करंट आने से नाती और नानी की मौके पर मौत

by Nishi_kashyap
करंट

बांदा, 25 जून 2025: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाली दुखद घटना का मामला सामने आया है। बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र की नई बस्ती इलाके में मासूम बच्चा विकास अपनी नानी इंदी देवी के घर पर था। विकास घर में रखे कूलर को चलाने के लिए तार लगा रहा था तभी अचानक कूलर में करंट आ गया। विकास करंट की चपेट में आ गया। चीख पुकार सुनकर नानी उसे बचाने के लिए दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। इस हादसे में नानी और नाती दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बतादें की इस घटना की पुष्टि चिल्ला थाना के SHO संदीप तिवारी ने की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा करंट लगने के कारण हुआ है। फिल्हाल पुलिस और राजस्व विभाग मिलकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। इस दुखद हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

यह भी पढ़े: लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर ! मौसम विज्ञान ने अगले पाँच दिनों के लिए जारी किया बारिश का यलो अलर्ट

 

 

 

You may also like