जालंधर, 24 दिसंबर 2025: पंजाबी रैपर और गायक हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके हाल ही में रिलीज हुए पंजाबी गाने ‘नागिन’ को लेकर जालंधर से भाजपा नेता अरविंद शर्मा ने पंजाब के डीजीपी को शिकायत दी है। उन्होंने गाने को अश्लील बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अरविंद शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि गाना ‘नागिन’ अश्लील है और इसमें आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं। भद्दा डांस और अश्लीलता पंजाबी संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने गाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और इसे यूट्यूब सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है।
शर्मा ने आरोप लगाया कि मनोरंजन के नाम पर पंजाबी संगीत और पहचान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने इसे जनहित से जुड़ा मामला बताते हुए हनी सिंह और गाने से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ये भी देखे: हनी सिंह चंडीगढ़ कॉन्सर्ट 2025: जाने स्थान, समय और टिकट की जानकारी