केस दबाने के लिए 15 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार

by Manu
रिश्वत

चंडीगढ़, 02 दिसंबर 2025: सेक्टर-29 थाने में तैनात कांस्टेबल यशपाल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने निर्माण कार्य रोककर केस दर्ज करने की धमकी दी थी।

शिकायतकर्ता राजीव चंद्रा ने बताया कि उनका मकान बन रहा है। सारे नियमों का पालन हो रहा है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान की स्टेज-2 में भी इजाजत है। लेकिन कांस्टेबल यशपाल साइट पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। फिर साफ-साफ 15 हजार रुपये मांगे ताकि कोई केस न लिखा जाए।

राजीव ने तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत की। ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाया। मंगलवार शाम जैसे ही यशपाल ने पैसे लिए, टीम ने मौके पर धर दबोचा। हाथों पर लगा केमिकल पाउडर और जेब में बंडल बरामद हुआ।

ये भी देखे: कुरुक्षेत्र में महिला थाने की सब-इंस्पेक्टर 85 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

You may also like