कांग्रेस वक्फ संशोधन विधेयक को जल्द सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस वक्फ संशोधन विधेयक को जल्द सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती

नई दिल्ली, 4 अप्रैल – कांग्रेस वक्फ संशोधन विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी होने लगी है। कांग्रेस ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। कांग्रेस के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में पार्टी द्वारा पहले भी कई विवादास्पद मुद्दों को अदालत में चुनौती देने की बात याद दिलाई और बताया कि वह अब भी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। उन्होंने लिखा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम , 2019 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है और वह सुनवाई में है। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 में किए गए 2019 के संशोधनों को भी कांग्रेस ने अदालत में चुनौती दी है। इसी तरह, 2024 में निर्वाचन नियमों में किए गए संशोधनों की वैधता को लेकर भी ढ्ढहृष्ट सुप्रीम कोर्ट में मामला लड़ रही है।

सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे

एक्स पर एक पोस्ट में एआईसीसी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस बहुत जल्द ही वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। उन्होंने कहा, हमें पूरा भरोसा है। हम भारत के संविधान में निहित सिद्धांतों, प्रावधानों और प्रथाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सभी हमलों का विरोध करना जारी रखेंगे।’जयराम रमेश ने कहा कि सीएए, 2019 को कांग्रेस की ओर से चुनौती दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। आरटीआई अधिनियम, 2005 में 2019 के संशोधनों को लेकर भी कांग्रेस की चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

You may also like