पटियाला में कांग्रेस को बड़ा झटका, दर्जनों नेता भाजपा में शामिल

by Manu
कांग्रेस

चंडीगढ़, 04 दिसंबर 2025: कांग्रेस को जमीनी स्तर पर एक और करारा झटका लगा है। पटियाला देहाती के पिंड जस्सोवाल से पूर्व सरपंच युवराज शर्मा, पंच हरदीप सिंह, ब्लॉक-1 के प्रधान चमकौर सिंह, तरखेड़ी (नाभा) से जगवीर सिंह और हरविंदर सिंह समेत दर्जनों कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो गए।

पूर्व सांसद महारानी परनीत कौर और भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान जयइंद्र कौर ने नए सदस्यों को सिरोपा पहनाकर पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में भारी भीड़ जुटी। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि अब पटियाला देहाती में कमल खिलेगा।

महारानी परनीत कौर ने कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ नाम की पार्टी रह गई है। जनता ने उसे नकार दिया है। जो लोग ईमानदारी से काम करना चाहते हैं, वे भाजपा में आ रहे हैं। जयइंद्र कौर ने तुरंत पटियाला देहाती से जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी।

ये भी देखे: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रजनीश मित्तल शैंटी का निधन, नाभा में होगा अंतिम संस्कार

You may also like