कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पुलिस ने रोका

by Manu
अजय राय

लखनऊ, 11 सितंबर 2025: लखनऊ में गुरुवार (11 सितंबर 2025) को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने उनके आलमबाग स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। अजय राय ने सुबह 11:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, लेकिन इससे पहले ही पीजीआई थाना पुलिस ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के विरोध में राय द्वारा घोषित प्रदर्शन के मद्देनजर की गई। पीएम मोदी गुरुवार को वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए पहुंच रहे हैं। राय ने इस दौरे के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की थी, जिसके बाद पुलिस ने एहतियातन यह कदम उठाया।

कांग्रेस नेताओं ने इस नजरबंदी को लोकतंत्र का गला घोंटने वाला कदम बताया है। पार्टी की ओर से दावा किया गया कि पुलिस ने राय को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए कार्यालय जाने से भी रोका।

ये भी देखे: अजय राय पर राफेल को लेकर ‘नींबू-मिर्ची’ वाले बयान पर वाराणसी में मामला दर्ज

You may also like