कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की बढ़ी मुश्किलें, भेजा गया लीगल नोटिस

by Manu
सुखपाल सिंह खैहरा

चंडीगढ़, 26 जुलाई 2025: पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह ने उनके खिलाफ मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। राजबीर सिंह ने खैहरा को 72 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से लिखित माफी मांगने को कहा है।

राजबीर सिंह का आरोप है कि खैहरा ने उनके खिलाफ झूठे और बेबुनियाद बातें कही हैं, जिससे उनकी निजी और पेशेवर प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर खैहरा तय समय में माफी नहीं मांगते, तो वे कानूनी रास्ता अपनाएंगे।

सुखपाल सिंह खैहरा ने इस नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो वे इसका करारा जवाब देंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि उनके पास राजबीर सिंह के कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी कई जानकारियां हैं।

ये भी देखे: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की तबीयत बिगड़ी, PGI में भर्ती

You may also like