नई दिल्ली, 01 जुलाई 2025: हरियाणा की मशहूर पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार (1 जुलाई) को सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। विनेश को सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और उनकी डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए हुई। उनके ससुर राजपाल राठी ने बताया कि विनेश का शरीर अधिक टाइट होने के कारण ऑपरेशन करना पड़ा, लेकिन मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विनेश ने 6 मार्च 2025 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति सोमवीर राठी के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, “हमारी प्रेम कहानी एक नए अध्याय के साथ आगे बढ़ रही है।” इस खुशखबरी पर उनके प्रशंसकों, सहित कई दिग्गज पहलवानों जैसे बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने बधाई दी थी।
विनेश फोगाट का कुश्ती करियर
विनेश 2018 एशियाई खेलों और 2014, 2018, 2022 के कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, ने 2024 पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में फाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा था, लेकिन वजन सीमा से 100 ग्राम अधिक होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया और 2024 में जुलाना से विधायक चुनी गईं। इस नए अध्याय में विनेश और उनके पति सोमवीर राठी को बधाई दी जा रही है।
ये भी देखे: विनेश फोगाट ने 4 करोड़ कैश और प्लॉट दोनों विकल्प चुना, अब असमंजस में हरियाणा सरकार