मोगा में कांग्रेस नेता पर घर में घुसकर फायरिंग, नरिंदरपाल सिंह सिद्धू गंभीर रूप से घायल

by Manu
मोगा फायरिंग

मोगा, 23 दिसंबर 2025: मोगा नगर निगम के तीन बार काउंसलर रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरिंदरपाल सिंह सिद्धू पर अज्ञात हमलावरों ने सोमवार रात उनके घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियां लगने से नरिंदरपाल सिंह सिद्धू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुए। उन्होंने नरिंदरपाल सिंह पर सीधे निशाना साधा। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके से गोलियों के खोखे बरामद किए गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

ये भी देखे: Moga Firing: मोगा में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

You may also like