गाजियाबाद, 18 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद का दौरा करेंगे। वह नेहरू नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में ‘विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘आत्मनिर्भर भारत – आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के तहत शताब्दी संकल्प 2047 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
उनके आगमन की तैयारियों में जुटा नगर निगम शहर को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। साफ-सफाई, डिवाइडर की रंगाई-पुताई और अन्य जरूरी काम तेजी से शुरू हो गए हैं ताकि मुख्यमंत्री को शहर की व्यवस्था में कोई कमी नजर न आए।
इसके लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रास्तों पर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए।
ये भी देखे: संभल हिंसा: न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में साजिश का खुलासा, सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना