लखनऊ, 24 मार्च 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 45 कंपनियों को इंसेंटिव वितरित करना और 62 कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट (एलओसी) देना प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम है।
सीएम योगी ने बताया कि इन प्रस्तावों के जरिए करीब 50,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। इससे लगभग 50 हजार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने सभी उद्यमियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार एमओयू साइन होने के बाद तेजी से ग्राउंडब्रेकिंग कराने, निवेश से जुड़े छोटे-छोटे मुद्दों का त्वरित समाधान करने और उद्योगों के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि उद्यमियों का विश्वास ही विकास की असली ताकत है। सरकार इस विश्वास पर खरा उतरते हुए उत्तर प्रदेश को निवेश, रोजगार और औद्योगिक प्रगति का अग्रणी केंद्र बनाएगी।
सीएम योगी ने आगे कहा कि निवेशकों का विश्वास ही प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है। सरकार लगातार इसी विश्वास को और मजबूत करने का काम कर रही है।
ये भी देखे: 2017 में निवेशक यूपी का नाम सुनकर हंसते थे, अब हालात बदल गए – CM योगी