सीएम योगी ने किया इलाहाबाद हाईकोर्ट में 640 करोड़ रुपये की मल्टीपर्पज बिल्डिंग का लोकार्पण

by Manu
योगी

प्रयागराज, 31 मई 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह, 31 मई 2025 को प्रयागराज पहुंचे। वे इलाहाबाद हाई कोर्ट परिसर में 640.37 करोड़ रुपये की लागत से बनी 14 मंजिला मल्टीपर्पज बिल्डिंग के लोकार्पण समारोह में शामिल होने आए हैं। इस भवन में मल्टीलेवल पार्किंग और अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स शामिल हैं।

मल्टीपर्पज बिल्डिंग उद्घाटन समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई इस भवन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी, न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना, न्यायमूर्ति पंकज मित्थल, न्यायमूर्ति मनोज मिश्र और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल भी मौजूद रहेंगे। यह भवन न्यायिक कार्यों को और सुगम बनाने के साथ-साथ अधिवक्ताओं और कोर्ट परिसर की सुविधाओं को बढ़ाएगा।

ये भी देखे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

You may also like