डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर पहुँचे CM योगी, पुष्पार्पित कर किया नमन

by Nishi_kashyap
CM योगी

लखनऊ, 06 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। संस्कृति मंत्रालय की ओर से दो साल तक ‘125वीं जयंती स्मृति वर्ष’ मनाया जाएगा।

लखनऊ में रविवार को प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और प्रेरणा के भावों के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल पहुँचकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया।

बतादें की संस्कृति मंत्रालय की ओर से 06 जुलाई 2025 से 06 जुलाई 2027 तक ‘125वीं जयंती स्मृति वर्ष’ के तहत प्रदेश भर में दो वर्षीय विशेष आयोजनों की शृंखला चलाई जाएगी। इसका शुभारंभ रविवार से किया गया है। इन आयोजनों के माध्यम से युवापीढ़ी को डॉ. मुखर्जी के आदर्शों, उनके जीवन और भारत की अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़े: हरियाणा के इस जिले में महिलाओं के लिए शुरू की गई एक्सक्लूसिव बस सेवा

You may also like