गोरखपुर, 02 अक्तूबर 2025: शारदीय नवरात्रि के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की। गोरखनाथ मंदिर के आवासीय भवन के पहले तल पर दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए योगी ने उनके व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के अमिट योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि यूपी की ‘डबल इंजन सरकार’ बापू और शास्त्री जी के सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्ध है।
महात्मा गांधी की स्मृतियों को नमन करते हुए सीएम ने कहा कि सत्य और अहिंसा की असली ताकत को बापू ने स्वतंत्रता संग्राम के माध्यम से पूरी दुनिया को दिखाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांधी जी के आदर्शों में स्वदेशी का विशेष स्थान था। विदेशी सत्ता की जड़ें उखाड़ने के लिए सत्य-अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए उन्होंने देशवासियों को एकजुट किया।
योगी ने इसे आज के संदर्भ से जोड़ते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वदेशी का वैश्विक मॉडल बन रहा है। इसी दिशा में यूपी सरकार की ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना नई ऊंचाइयों को छू रही है, जो बापू के स्वदेशी के सपने को हकीकत में बदल रही है।
लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी योगी ने उनके ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे को याद करते हुए किसानों और जवानों के योगदान पर जोर दिया।
ये भी देखे: बरेली हिंसा पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- ”मौलाना भूल गया था यूपी में किसका शासन है”