सीएम योगी का मंत्रियों को सख्त आदेश, जिलों में घूमें, सरकार की उपलब्धियां गिनाएं

by Manu
योगी कैबिनेट

लखनऊ, 26 सितंबर 2025: राजधानी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और साफ लहजे में कहा कि अब समय आ गया है कि सभी मंत्री मैदान में उतरें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलों का दौरा करें, वहां जाकर सरकार की नीतियों और संगठन की सकारात्मक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। डीएम व एसपी के साथ बैठकों के जरिए स्थानीय स्तर के मुद्दों का तुरंत समाधान करें और हर कदम की रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजें।

सीएम ने कोर कमेटी के साथ मिलकर जनता की परेशानियों को दूर करने के ठोस कदम उठाने पर भी जोर दिया। सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों से उन्होंने रात्रि विश्राम करने की भी हिदायत दी, ताकि जमीनी हकीकत को करीब से समझ सकें। योगी ने कहा कि विपक्ष का जाति आधारित एजेंडा अब पुराना हो चुका है। इसे विकास की रफ्तार और राष्ट्रवाद की भावना से ही काउंटर किया जा सकता है।

बैठक में सीएम ने फोकस एरिया भी स्पष्ट किए कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और कृषि क्षेत्र पर पूरी ताकत लगाएं। जो फंडिंग शासन स्तर से जिलों को मिलती है, उसका एक-एक पैसे का सदुपयोग सुनिश्चित करें।

ये भी देखें: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 16,000-20,000 रुपये मासिक मानदेय को मंजूरी दी

You may also like