गोरखपुर,11 जुलाई,2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। बतादें की इस दौरान उन्होंने करीब 200 से ज्यादा लोगों की परेशानियाँ सुनीं और इनका समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि योगी सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुँचे और सभी की परेशनियाँ सुनीं। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की हर परेशानी का निवारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में एक महिला समेत कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुँचे । मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।
यह भी पढ़े: UP News: झमाझम बारिश से कई इलाके हुए जलमग्न, लोगों को हो रही परेशानी