चंडीगढ़, 22 सितंबर 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश ‘विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047’ पर तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने हर व्यक्ति से अपील की कि सरकार के निर्धारित 12 सेक्टर्स में से किसी भी क्षेत्र पर सुझाव देकर वे राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की ‘योजक’ भूमिका निभाएं। सीएम ने जोर देकर कहा, “विजन 2047 के क्यूआर कोड को मोबाइल में स्कैन करके अपने विचार जरूर भेजें। यह आपकी जिम्मेदारी भी है और अवसर भी।”
ये बातें रविवार को गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के ऑडिटोरियम में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश विजन-2047’ पर आयोजित कार्यशाला के दौरान कही गईं। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सीएम ने प्रदेश की पुरानी और वर्तमान स्थिति का खुलासा किया, साथ ही भविष्य का एक मजबूत रोडमैप पेश किया।
ये भी देखे: सीएम योगी का गाजियाबाद दौरा, ‘विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम में होंगे शामिल