CM YOGI ADITYANATH BIRTHDAY: काशी में मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन

by Ankush
सीएम योगी

लखनऊ,5 जून 2025: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन आज अलग ही अंदाज में मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सीएम योगी का जन्मदिन कुछ अलग ही अंदाज में मनाया गया। काशी के प्रसिद्ध शीतला घाट पर हिंदू युवा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता और जगद्गुरू बालक दास ने साधु-संतों के साथ गंगा पूजन किया और हवन-पूजन करके सीएम योगी की दीर्घायु होने की कामना की।

वाराणसी के कई क्षेत्रों में मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन

इसके अलावा वाराणसी के कई क्षेत्रों में भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। आपको बतादें की काशी के सुदामापुर क्षेत्र में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में ज्योतिषाचार्य पंडित हरेंद्र ने ब्राह्मणों के साथ मिलकर पारंपरिक विधि से हवन पूजन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी होने की कामना की

विशेष हवन करके की लम्बी आयु की कामना

पार्षद शरद पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हम सब लोगों ने केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया और उनकी लम्बी आयु की भगवान से कामना की। वहीं ज्योतिषाचार्य पंडित हरेंद्र उपाध्याय ने कहा की मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन हम लोगों ने मां बगलामुखी का ध्यान करके और विशेष हवन करके मानाया, ताकि मुख्यमंत्री पर किसी भी प्रकार की कोई आपदा न आए। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी तरह प्रदेश और देश की सेवा करते रहें।

यह भी पढ़े: CM Yogi Adityanath Birthday: सीएम योगी ने अपने 53वें जन्मदिन पर किया पौधारोपण

 

You may also like