CM Yogi Adityanath Birthday: सीएम योगी ने अपने 53वें जन्मदिन पर किया पौधारोपण

by Ankush
सीएम योगी

लखनऊ,5 जून 2025: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अपने 53वें जन्मदिवस का जश्न अलग ही अंदाज में मनाया। उन्होंने इस मौके पर पौधारोपण कर अपनी खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पीएम मोदी ने भी जन्मदिवस की बहुत शुभकामनाएं दी, उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा की सीएम योगी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए कई प्रयास किए हैं और इनके प्रयास से राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है ईश्वर उन्हें लम्बी आयु स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

बसपा सुप्रीमो मायावती और गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम योगी को उनके 53वें जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने साथ में ये भी लिखा की प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन जन तक विकास और गरीब कल्याण के लाभ के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूं। उनकी इस प्रतिक्रिया पर सीएम योगी ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े:  Pilibhit Tiger Attack: बाघ ने घर से खींचकर महिला को उतारा मौत के घाट, गन्ने के खेत से शव बरामद

You may also like