कल करसोग में CM सुक्खू का दौरा, विकास योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

by Manu
सुक्खू

मंडी, 10 अक्तूबर 2025: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को मंडी जिले के करसोग क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे इलाके को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सीएम सुक्खू 11 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे करसोग के कुन्हू हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे सीधे संयुक्त कार्यालय भवन करसोग के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे।

ये भी देखे: हिमाचल के CM सुखविंदर सुक्खू ने 15 सितंबर को बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक

You may also like