सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, अब बस इन महिलाओं को ही मिलेगा DTC बसों में मुफ्त सफर

by Manu
DEVI बस दिल्ली

नई दिल्ली, 17 जुलाई 2025: दिल्ली में DTC बसों में मुफ्त सफर की सुविधा का लाभ अब केवल दिल्ली की महिलाओं तक सीमित होने जा रहा है, जिससे बाहर की महिलाओं को झटका लग सकता है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार, 17 जुलाई को ऐलान किया कि जल्द ही महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के लिए पिंक टिकट की जगह पिंक पास लाया जाएगा, जो केवल दिल्ली की महिलाओं को दिया जाएगा।

बता दें कि अक्टूबर 2019 में पूर्ववर्ती आप सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू की थी, जिसके तहत कोई भी महिला DTC बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती है। इसके लिए उन्हें बस में चढ़ने के बाद पिंक टिकट लेना पड़ता है।

नंदनगरी डिपो में ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि DTC को 65,000 करोड़ रुपये के घाटे से उबारने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए आईआईटी की मदद से बस रूट्स को और बेहतर किया जा रहा है।

ये भी देखे: Delhi Devi Bus Yojna: दिल्ली में हुआ इलेक्ट्रिक बस सेवा DEVI की शुरुआत

You may also like