सीएम नीतीश ने पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

by Manu
cm nitish

चंडीगढ़, 13 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिला के बकरपुर-मानिकपुर सड़क पर रूककर पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खण्ड का निरीक्षण किया। सीएम ने अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान परियोजना के बारे में जानकारी देते हुये पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि पटना से बेतिया को जोड़नेवाली इस ग्रीनफिल्ड परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। इसके प्रथम खण्ड का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पटना से बेतिया 3 घंटों में आसानी पहुँचा जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की यह एक प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजना है। इस सड़क के निर्माण से पटना से बेतिया जाना आसान हो जायेगा और कम समय में लोग बेतिया पहुँच सकेंगे। इस ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने से अन्य मार्गों पर दबाव कम होगा। यह परियोजना वैशाली, सारण, पूर्वी चम्पारण और पश्चिम चम्पारण जिलों को सीधा पटना से जोड़ेगा। इससे उत्तर बिहार के आर्थिक विकास में और तेजी आयेगी।

ये भी देखे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा भोसले के निधन पर दी श्रद्धांजलि

You may also like