विकसित सोहना-तावड़ू महारैली में सीएम नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत, हजारों किसान-युवा हुए शामिल

by Manu
नायब सिंह सैनी

सोहना, 16 फ़रवरी 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विकसित सोहना-तावड़ू महारैली में पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम महानगर जिला महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।

रैली में सोहना-तावड़ू क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। धर्मेंद्र तंवर अपने समर्थकों और किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ भारी भीड़ लेकर रैली स्थल पर पहुंचे। इससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया। उपस्थित जनसमूह ने सरकार की विकास नीतियों और किसान हितैषी योजनाओं के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सोहना-तावड़ू क्षेत्र में सड़क सिंचाई शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अनेक परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं और लोगों को जागरूक करें।

ये भी देखे: फरीदाबाद के सूरजकुंड में सीएम नायब सिंह सैनी ने अफ्रीकी राजदूतों से की मुलाकात

You may also like