उचाना, 18 फ़रवरी 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज 18 फरवरी को पहली बार बांगर की धरती पर राजनीतिक सभा को संबोधित करने उचाना पहुंचे। अतिरिक्त अनाज मंडी में आयोजित इस रैली में पंडाल लोगों से खचाखच भरा हुआ है। क्षेत्र के किसान, युवा और महिलाएं भाजपा का झंडा थामे नारे लगाते हुए पहुंच रहे हैं।
सीएम सैनी हेलीकॉप्टर से उचाना पहुंचे। जैसे ही वे उतरे लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री और अन्य नेताओं के साथ हाथ उठाकर भीड़ का अभिनंदन किया।
रैली में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने राम दरबार भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रैली में 103 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से उचाना और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
ये भी देखे: हरियाणा का बजट: सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- 12 हजार से ज्यादा सुझाव मिले, जीडीपी में 12.67% की बढ़ोतरी