फरीदाबाद में CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, 120.76 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया शिलान्यास

by Manu
नायब सैनी

चंडीगढ़, 04 अप्रैल 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को फरीदाबाद पहुंचे और HSVP ग्राउंड में ‘धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली’ को संबोधित किया।

इस दौरान सीएम सैनी ने 120.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही रोजगार मेले में चयनित युवाओं को बटन दबाकर अपॉइंटमेंट लेटर जारी किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 217 वादे किए थे, जिनमें से सरकार ने मात्र एक साल में 60 वादे पूरे कर दिए हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम सैनी ने कहा,“कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर सत्ता हासिल की। इसलिए जनता ने उन्हें बाहर कर दिया। भाजपा सरकार में हर जन की भागीदारी है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा,“पीएम मोदी की सरकार राष्ट्र प्रथम के उद्देश्य के साथ काम कर रही है। पश्चिम एशिया में युद्ध के बावजूद देश में तेल के दाम स्थिर रखे गए हैं। कांग्रेस ने 2004 से 2014 तक सिर्फ भ्रम और भ्रष्टाचार की राजनीति की, कोई विकास कार्य नहीं किया।”

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबके विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

ये भी देखे: तोशाम में उन्नत सिंचाई उत्सव का आयोजन, CM नायब सैनी ने किया शुभारंभ

You may also like