11
पटियाला, 29 नवंबर 2025: मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला में जरिया फाउंडेशन की 10वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की तारीफ की। कहा कि पंजाब के रंग-बिरंगे कल्चर और अमीर इतिहास को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। जो कौमें अपनी सांस्कृतिक विरासत भूल जाती हैं, वे समय के साथ लुप्त हो जाती हैं।
मान ने कहा कि सरकार का कर्तव्य है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस विरासत को संरक्षित किया जाए। हम इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। CM ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज सेवा में अहम भूमिका निभा रही हैं।
ये भी देखे: जालंधर रेप-मर्डर केस पर CM भगवंत मान का बयान, “हैवानियत की हद, आरोपी को मिलेगी कड़ी सजा”