14
चंडीगढ़, 02 अक्तूबर 2025: पूरे देश की तरह पंजाब में भी दशहरा का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। रावण पर राम की जीत का ये प्रतीकात्मक त्योहार हर घर में खुशी का संदेश लेकर आया है। इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी और एक भावुक संदेश साझा किया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे की आप सभी को लाखों-करोड़ों बधाई। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर अपने मन की बुराइयों और बुरी आदतों को जड़ से उखाड़ फेंकें। नेक विचारों को अपनाएं और एक बेहतर समाज बनाने का संकल्प लें।”
ये भी देखे: सीएम भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे राहत चेक