“प्रकाश पर्व” में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष की अरदास

by Manu
हेमंत सोरेन

रांची, 05 नवंबर 2025: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल में आयोजित समारोह में शिरकत की। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। सीएम ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी के विचार समाज को एकजुट करने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सिख समाज के लिए ही नहीं बल्कि सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रकाश उत्सव में हिस्सा लेना हर बार अपार हर्ष का क्षण होता है। यह समारोह सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक है। सीएम ने आगे कहा कि गुरु नानक देव जी मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी दूरदर्शी सोच और मानवीय दृष्टिकोण आज भी मार्गदर्शन देता है। उनके आदर्शों पर चलकर ही सशक्त और समरस समाज का निर्माण संभव है।

ये भी देखे: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे उत्तराखंड, पत्नी संग केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन किए

You may also like