जालंधर, 29 नवंबर 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के अमानवीय रेप-मर्डर केस पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 13 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी बेहद घृणित है। आज के दौर में ऐसी घटना की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
मान ने स्पष्ट किया कि सरकार इस घटना को पूरी गंभीरता से ले रही है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि 22 नवंबर को जालंधर के परास एस्टेट में 13 साल की लड़की की लाश उसके पड़ोसी हरमिंदर सिंह के घर के वॉशरूम से बरामद हुई थी। हरमिंदर पर रेप और मर्डर का आरोप है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पीट दिया। पुलिस ने BNS की धारा 103 (मर्डर), 65(1) (रेप) और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को 9 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
ये भी देखे: जालंधर में पशु डॉक्टर पर मासूम से रेप का आरोप, POCSO के तहत गिरफ्तार