चंडीगढ़, 03 अप्रैल 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
मंगलवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम मान ने कहा, “देश में जो अब तक गलत हुआ, वह नेहरू कर गए, लाल बहादुर शास्त्री कर गए। अब ये अंबेडकर को भी भला-बुरा कहने लग जाते हैं। संविधान उन्होंने गलत बनाया। चंडीगढ़ में जो गलत काम होता है, वो भगवंत मान करता है।”
भगवंत मान ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा,“अगर भाजपा दफ्तर पर हुए धमाके का आरोपी पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर ले, तो भगवंत मान दोषी है। पंजाब पुलिस चंडीगढ़ पुलिस का सहयोग करेगी। हम तो सेना की मदद करते हैं। ये लोग दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चलते हैं।”
सीएम ने आगे कहा, “इन दिनों इन्होंने सुनील जाखड़ और कैप्टन अमरिंदर सिंह के कंधों पर बंदूक रखी है। यहां पर वे कांग्रेस की अर्थी को कंधा दे रहे हैं। खुद कभी जिम्मेदारी नहीं लेते।”
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भगवंत मान ने कहा, “कई जीजा-साला, चाचा-भतीजे के मामलों की जांच चल रही है। कई ऐसे लोग जो पहले सरकारी थे और सरकार के पैसे खा गए थे, उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।”
ये भी देखे: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन