चंडीगढ़, 24 मार्च 2026: पंजाब के अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में CBI जांच की मांग पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भड़क गए।
आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने सवाल उठाते हुए कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर आरोप लगाकर कई लोग पहले भी मर चुके हैं। तब किसने इस्तीफा दिया और कौन गिरफ्तार हुआ?
सीएम भगवंत मान ने CBI जांच से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री का इस्तीफा हो चुका है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। चीफ सेक्रेटरी को मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। नियमों के अनुसार पूरी कार्रवाई होगी। हमारे लिए मंत्री और संतरी में कोई फर्क नहीं है।
इधर अमृतसर में DM गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड के चौथे दिन आज उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। सिविल अस्पताल में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में यह प्रक्रिया चल रही है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी हो रही है।
ये भी देखे: BIG BREAKING: वेयरहाउस DM सुसाइड मामले में लालजीत भुल्लर को पुलिस ने किया गिरफ्तार